- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Jda Will Not Pass The Map Of Defaulters The List Will Be Public
लीज बकाएदारों के नक्शे पास नहीं करेगा जेडीए, सूची सार्वजनिक होगी
जयपुर | जेडीए अब उन बिल्डरों के नक्शे पास नहीं करेगा, जिनकी लीज बकाया है। इस संबंध में बुधवार को जेडीसी टी. रविकांत ने निर्देश जारी किए। जेडीसी ने बकाएदारों के नाम सार्वजनिक करने को भी कहा। साथ ही अब जोन उपायुक्तों को भी निर्देश दिए हैं कि वो बकाया वसूलने में व्यक्तिगत तौर पर प्रयास करें, विशेष अभियान चलाकर संबंधित भूखंडों पर साइन बोर्ड लगाए जाएं।