जेईई मेन, फॉर्म में करेक्शन 16 मार्च तक
कोटा। जेईई-मेन अप्रैल परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई। जेईई-मेन जनवरी व अप्रैल को मिलाकर वर्ष 2020 के लिए 11 लाख 86 हजार से यूनिक छात्र रजिस्टर्ड हुए हैं। जेईई मेन अप्रैल परीक्षा के बाद 30 अप्रैल को उच्चतम एनटीए स्कोर के आधार पर आॅल इंडिया रैंक व एडवांस्ड की पात्रता जारी की जाएगी। छात्रों को जेईई-मेन आवेदन में हुई गलतियों को सुधारने का अंतिम अवसर 13 से 16 मार्च के मध्य दिया जा रहा है। एनटीए के नोटिस के अनुसार छात्र परीक्षा केन्द्रों में बदलाव को छोड़कर सभी प्रविष्ठियों में आवश्यकतानुसार करेक्शन कर सकेंगे। पिछले साल परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव का अवसर दिया गया था। प्रवेश पत्र 20 मार्च को जारी किए जाएंगे, जिससे छात्र अपने परीक्षा के दिन, समय एवं परीक्षा केन्द्र को जान पाएंगे।