- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Jethwara39s History Sheeter Was Called Outside The House Shot Injured
झाेटवाड़ा के हिस्ट्रीशीटर काे घर के बाहर बुलाया, गोली मारी... घायल
झाेटवाडा थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप यादव पर रविवार शाम काे दाे बदमाशाें ने खातीपुरा पुलिया के पास स्थित घर पर गाेली मार दी अाैर फरार हाे गए। गाेली प्रदीप के कंधे के पास लगी है। शुरुअाती जांच में बनीपार्क के हिस्ट्रीशीटर हिमांशु जांगिड, झालाना निवासी बंटी व सदर थाने के एसएचअाे अजय यादव द्वारा लेन-देन के मामले में फायरिंग करने की जानकारी सामने अाई है। प्रदीप को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदीप यादव ने पुलिस अधिकारियाें काे बताया कि रविवार शाम काे वह खातीपुरा पुलिया के पास स्थित सहजपुरा काॅलानी में घर पर ही था। इस दाैरान हिस्ट्रीशीटर हिमांशु जांगिड़ तथा बंटी बाइक से अाए अाैर अावाज देकर बुलाया।
बाइक पर आए 2 बदमाश, आवाज देकर बाहर बुलाया
बाइक चालक युवक बाइक के पास खड़ा था ताे दूसरा बात करने के लिए घर के दरवाजे के पास अा गया। करीब एक मिनट बात करने के बाद ही हिमांशु ने पिस्ताैल निकाली अाैर फायर कर दिया। गाेली उसके कंधे पर लगी। प्रदीप चिल्लाया भी मगर दाेनाें बदमाश बाइक से भाग निकले। फायरिंग की अावाज अाैर प्रदीप के चिल्लाने पर अासपास के लाेग एकत्र हाे गए अाैर पुलिस काे सूचना दी। घायल काे अस्पताल पहुंचाया। जांच में हिमांशु, बंटी तथा अजय यादव द्वारा अापसी लेन देन में फायरिंग करने की जानकारी सामने अाई है। प्रदीप प्राेपर्टी का काम करता है अाैर घर के पास ही अाॅफिस है। जांच में सामने अाया कि कुछ दिन पहले फायरिंग करने वाले बदमाश उसके अाॅफिस भी गए थे। फाेन पर भी दाेनाें में काफी विवाद हुअा। पुलिस हिमांशु, बंटी तथा अजय की तलाश में दबिश दी लेकिन पता नहीं चला।