पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Jewelry Of An Elderly Woman Was Also Robbed Of Millions

बुजुर्ग महिला की हत्या लाखों के जेवर भी लूटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। विद्याधर नगर निवासी बुजुर्ग महिला की पत्थर से सिर व मुंह कुचलकर हत्या करने के बाद शव सेज इलाके में नेवटा जंगल में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बकरी चलाने वाले जंगल में शव देखकर गांव के सरपंच को बताया। जिसकी सूचना मिलने पर सेज थाना पुलिस, एफएसएल व डॉग स्कवायर्ड टीमें मौके पर पहुंची। जहां पर शव के पास पड़े पर्स में एक पर्ची मिली जिस पर दूधवाले के नंबर लिखे मिले। पुलिस ने दूधवाले को मौके पर बुलाया तो शव की शिनाख्त विद्याधर नगर के सेक्टर दो निवासी 75 वर्षीय बादामी देवी खण्डेलवाल के रूप में हुई। एडिशनल कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया मृतका धार्मिक प्रवृति की है। करीब एक साल पहले मृतका के पति की मौत होने के बाद वह ज्यादातर समय आस-पास के मंदिर में रहती है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मंदिर के लिए घर से निकली थी। ऐसे में परिजन शाम तक सोचे मंदिर में होगी या शास्त्री नगर स्थित पुस्तैनी घर चली गई होगी। शुक्रवार सुबह तक घर नही लौटी तब परिजन विद्याधर थाने पर पहुंचे। तब तक सेज पुलिस से हत्या की सूचना मिल गई। मृतक डेयरी व मसाला व्यवसायी की मां है। उन्हें जेवर पहनने का शौक था। वह हर वक्त 100 से 150 ग्राम सोने के जेवर पहने रखती थी, जो गायब थे। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि किसी ने लूट के इरादे से ही वारदात को अंजाम दिया है।
खबरें और भी हैं...