पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Kamal Nath Said Ready For Floor Test Bjp Leaves Our Mla

कमलनाथ बोले- फ्लोर टेस्ट को तैयार, भाजपा हमारे विधायक छोड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर में रखे गए मप्र के 82 विधायकों में से एक-दो को छोड़कर लगभग सभी ने शुक्रवार को खाटूश्यामजी-सालासर के दर्शन किए।-विस्तृत पेज 9 पर

सिंधिया ने भोपाल में भाजपा से राज्यसभा का યपर्चा भरा। कांग्रेस से दिग्विजय, फूल सिंह भर चुके।

ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने भाेपाल में भाजपा से भरा राज्यसभा पर्चा

भोपाल/जयपुर | ज्याेतिरादित्य िसंिधया के भाजपा में शामिल हाेने के बाद उनके समर्थक विधायकाें की बगावत का सामना कर रहे मप्र के सीएम कमलनाथ ने शुक्रवार काे राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। उन्हाेंने सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियाें काे हटाने की सिफारिश की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। सीएम ने राज्यपाल काे 3 पेज की चिट्ठी दी। इसमें कहा कि भाजपा खरीद-फराेख्त कर सरकार काे अस्थिर करने की काेशिश कर रही है। कांग्रेस के विधायकाें काे बेंगलुरू में बंधक बना रखा है। उन्हाेंने अनुराेध किया है कि विधायकाें काे छुड़वाया जाए। बाद में मीडिया से चर्चा में कहा कि वे 16 मार्च से शुरू हाे रहे बजट सत्र में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं। पूर्व सीएम शिवराज ने आरोपों का खंडन किया।
खबरें और भी हैं...