पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Kareena Classes Postponed In Mnit More Than 60 Million Students39 Homes In 8 States

काेराेना: एमएनआईटी में कक्षाएं स्थगित, 8 राज्यों के 6 करोड़ से अधिक छात्र घरों में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआईटी-आईआईएम समेत देश भर में पढ़ाई पर असर


अर्थव्यवस्था, पर्यटन, खेलों व फिल्मों के साथ ही कोरोना वायरस ने देश भर के शैक्षणिक संस्थानों की पढ़ाई व कार्यक्रमों पर भी बड़ा असर डाला है। करोड़ों की संख्या में छात्र प्रभावित हो रहे हैं। हाल यह है कि आईआईटी-आईआईएम सहित राजस्थान के इंस्टीट्यूट्स भी सावधानी के लिए अपने कार्यक्रम व पढ़ाई का शेड्यूल बदल रहे हैं। जयपुर में एमएनआईटी ने शुक्रवार काे आदेश जारी कर सभी क्लासेज स्थगित कर दी हैं। वहीं वर्कशाॅप, शाॅर्ट टर्म काेर्स, कांफ्रेंस से लेकर भीड़ वाले सभी कार्यक्रमों पर राेक लगा दी है। रजिस्ट्रार अाैर डीन प्राे. के. अार. नियाजी ने बताया कि 23 मार्च तक सभी कक्षाएं स्थगित की गई हैं। इस बीच, दिल्ली के साथ उत्तराखंड, मणिपुर, जम्मू एंड कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश व ओडिशा में स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। संसद में दिए गए एक जवाब के अनुसार, इन राज्यों में स्कूली छात्रों की संख्या 6.2 करोड़ है। देश भर में तो यह आंकड़ा कई गुना ज्यादा है।

यूनिवर्सिटीज ने की छात्रों से भीड़ में न जाने की अपील

आईआईटी कानपुर ने मिड सेमेस्टर अवकाश को 29 मार्च तक बढ़ा दिया है। आईआईटी दिल्ली ने भी 31 मार्च तक सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाते हुए छात्रों को भीड़ में न जाने की सलाह दी है। जेएनयू, डीयू जामिया भी क्लासेज स्थगित कर चुके हैं। आईआईएम अहमदाबाद व इंदौर ने कॉन्वोकेशन प्रोग्राम आगे बढ़ा दिया गया है। यहां तक कि दिल्ली हायर ज्यूडिशियल मेन एग्जाम तक स्थगित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...