पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करतारपुर साहिब दर्शनों के लिए जत्था रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए 70 श्रद्धालुओं का गुरुवार को गुरुद्वारा राजापार्क में अरदास करके रवाना हुआ। जत्थे की कमान महिला विंग को सौंपते हुए जत्थे का संयोजक भव्या खुराना व मनजीत कौर छाबड़ा को बनाया गया।

जत्थे में 5 वर्ष के बच्चें से लेकर 85 वर्ष तक के बुजुर्ग, पुरुष व महिलाएं शामिल हैं। जत्था 16 मार्च को वापस जयपुर पहुंचेगा। गुरु दर्शन यात्रा कमेटी के सहयोग से रवाना हुआ जत्था कमेटी संयोजक जगजीत सिंह सूरी के नेतृत्व में रवाना हुआ। रवानगी के समय राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, सीआईडी के अधिकारी महेंद्र सिंह राजावत, राजापार्क गुरुद्वारे के हैड ग्रंथी मस्ताना सिंह, हरविंदर सिंह बलजीत सिंह व ज्ञानी जगदीश सिंह ने श्रद्धालुओं को माल्यार्पण कर रवाना किया।

खबरें और भी हैं...