- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Kidney Diseases Can Be Prevented By Exercise And Good Routine
व्यायाम व अच्छी दिनचर्या से ही रोकी जा सकती है किडनी की बीमारियां
जयपुर | शैल्बी अस्पताल में वर्ल्ड किडनी डे मनाया गया। इस अवसर पर किडनी जांच के लिए किडनी स्क्रीनिंग पैकेज लॉन्च की गई। शैल्बी मल्टी स्पेशलिटी-हॉस्पिटल्स के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. श्याम नोवाल ने बताया सामान्यतः यह धारणा है कि किडनी का कार्य सिर्फ शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को मूत्र के रूप में बाहर निकालना है परन्तु इसके अतिरिक्त भी किडनी हमारे लिए बहुत से महत्वपूर्ण कार्य करती है जिसमे प्रमुख कार्य हड्डियों को खून बनाने में मदद करना, शरीर में खनिज लवण का संतुलन बनाये रखना, हड्डियों की ताकत बनाये रखना, ब्लड प्रेशर का संतुलन रखना तथा शरीर में एसिड बेस का संतुलन रखना है ।
एक शोध के मुताबिक भारत में प्रत्येक 10 लाख लोगो में से 800 लोगों को किडनी की बीमारी है तथा प्रति वर्ष 10 लाख में से 150-200 लोगों की किडनी पूर्णयतः ख़राब हो जाती है। निम्नलिखित विशिष्ट जोखिम श्रेणी में ही किडनी की बीमारी की स्क्रीनिंग की आवश्यकता है ।
65 वर्ष से अधिक उम्र, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हृदय रोग के मरीज, मोटापा, मूत्र मार्ग में बार-बार इन्फेक्शन, पथरी, कुछ ऑटोइम्यून बीमारियाँ, हर्बल एवं दर्द निवारक दवाईयों का सेवन करने वाले व्यक्ति, जिनके खुद को या परिवार में किडनी की बीमारी रही हो, इत्यादि । डॉ. श्याम नोवाल ने बताया की गुर्दों (किडनी) रोग से बचने के लिए नियमित व्यायाम करना तथा वजन को काबू में रखना भी गुर्दों के लिए लाभदायक है।