पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Killed In Gayanevata On The Pretext Of Temple

मंदिर के बहाने ले गयानेवटा में हत्या कर दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीसीटीवी की फुटेज से आया पकड़ में

एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया पुलिस ने अजमेर रोड से घटना स्थल तक के फुटेज खंगाले तो आरोपी रवि बादामी देवी को बाइक पर ले जाते हुए दिखा। परिजनों से बातचीत पर रवि पर शक हुआ। इस पर पुलिस की टीम ने रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसे हत्या करना कबूल लिया।

जयपुर। विद्याधर नगर निवासी बुजुर्ग महिला बादामी देवी की हत्या करने वाले आरोपी को सेज थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि कुमार सैनी (32) दिल्ली हाल भूरथल चौमूं का रहने वाला है। डीसीपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया आरोपी ने बुजुर्ग को नेवटा स्थित जैन मंदिर के दर्शन कराने का झांसा देकर बाइक पर ले गया। रास्ते में ही बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए पत्थर से चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया। बुजुर्ग के गहने व मोबाइल लेकर घर आ गया। आरोपी दो साल पहले विद्याधर नगर सेक्टर - 1 में मृतका बादामी देवी के बेटे के पास दूध की डेयरी पर काम करता था। महिला के बारे में आरोपी को पूरी जानकारी थी कि वह कब मंदिर जाती है। गुरुवार को जल्द सुबह वह बुजुर्ग के घर में चोरी करने आया था। लेकिन बादामी देवी घर के बाहर पार्क में मिल गई। आरोपी मृतका के गहने लूटना चाहता था। इस कारण वह उसे नेवटा में जैन मंदिर के दर्शन करवाने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया और जंगल में ले जाकर बादामी देवी का गला दबाकर हत्या कर दी।
खबरें और भी हैं...