- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Ladies Perform Bhojpuri Songs In Yellow Color
लेडीज ने पीले रंग में भोजपुरी गीतों पर किया परफॉर्म
कोरोना वायरस से शहर में होली व बाकी जश्न फीके नजर आए, लेकिन शहर के कुछ क्लब्स ने इस त्यौहार को सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इनमें से एक रहा सोनी क्लब, जहां क्लब की मेंबर्स ने पारम्परिक अंदाज में होली का जश्न मनाया। इस खास अवसर पर पीले रंग की साड़ी और लहरिया पहने लेडीज ने भोजपुरी गीतों पर डांस प्रस्तुत किया। वहीं एक मेंबर कृष्ण अवतार में शामिल हुईं जिनके चारों ओर गोपियों ने प्रस्तुति दी। वैशाली नगर स्थित यशोत्सव में आयोजित इस कार्यक्रम में डांस के बाद सभी ने हर्बल गुलाल से होली भी खेली। साथ ही त्यौहार को खूबसूरती से सेलिब्रेट करने के लिए होली पर बनने वाले पकवान व डिशेज भी सर्व की गईं। क्लब से सुमन डागा ने बताया, होली का जश्न हर साल पारम्परिक अंदाज में मनाने की कोशिश रहती है, इसलिए इस बार सभी महिलाओं को मंच पर होली के पुराने गीतों पर परफॉर्म करने का मौका दिया।
कविता, मनीषा और मंजू
रिंकू
शिल्पा और निधि
मीता, सीमा और नमिता
चित्रा और भारती
श्रद्धा, शीतल और सुमन
टीना और राधिका