पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोर्ट में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। दी बार एसोसिएशन जयपुर के आव्हान पर अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक के गलत प्रावधानों के विरोध में शुक्रवार को जयपुर महानगर सहित जिले की अधीनस्थ कोर्ट में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और कोर्ट में मुकदमों में पैरवी नहीं की। शनिवार को जोधपुर में बीसीआर की साधारण सभा होगी और उसमें विधेयक में किए प्रावधानों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन कानून में वेलफेयर फंड की फीस को 17500 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया था और वेलफेयर टिकट की राशि भी 25 रुपए से बढ़ाकर सेशन कोर्ट में सौ रुपए व हाईकोर्ट में दो सौ रुपए कर दी थी।
खबरें और भी हैं...