सीट पर कम, एसीबी के चक्कर ज्यादा
जिला परिषद में भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा हाेने के बाद से अधिकारी अपनी सीट पर कम अाैर एसीबी के चक्कर लगाने में लगे हुए हैं। डर है कि पीए बना ड्राइवर का बेटा पाेल न खाेल दे। हालांकि पीए ने जिन अधिकारियों के नाम बताए वे ताे चौकाने वाले हैं। इधर, एसीबी के साहब भी चुप्पी साधे बैठे हैं। एसीबी अधिकारियों की चुप्पी से परिषद के अधिकारियों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। वे भी जानते हैं कि अधिकारी के सपाेर्ट बिना एक फर्जी पीए की क्या अाैकात है?