- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Look At This Everybody Wears A Tie Under The Coat And Under The Jacket
यह देखो, सब तो कोट के नीचे टाई पहनते हैं और ये जैकेट के नीचे
फोटो ऑफ द डे
जयपुर। विधानसभा में शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा एवं सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के साथ अन्य मंत्री और विधायक खड़े थे। उसी समय वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सीए रविंद्र पारीक वहां आए तो सभी की नजर उनकी टाई पर पड़ी। टाई को देख विधायकों ने कहा कि देखो, ये शहर के पहले इंसान हैं जो जैकेट के नीचे टाई पहनते हैं। नहीं तो आम तौर पर लोग हमेशा कोर्ट के नीचे ही टाई पहनते हैं। ऐसा बोलते ही वहां जोर से हंसी के ठहाके लगने लगे। बाद में दोनों ने उनको गले लगाकर उनकी पीठ थपथपाई।