पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Md Seeks Report From Conductors In Other Departments

राेडवेज अफसरों से एमडी ने मांगी दूसरे विभागों में कंडक्टरों की रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर| दूसरे विभागों में रोडवेज के लगे ड्राइवर-कंडक्टर अाैर कर्मचारियों की रिपोर्ट रोडवेज एमडी नवीन जैन ने अफसरों से तलब की है। एमडी के निर्देश के बाद अफसरों ने प्रदेश के डिपाे से जानकारी मांगी है। अकेले जयपुर में करीब 15 अाैर प्रदेश में 100 से अधिक ड्राइवर-कंडक्टर दूसरे विभागों अाैर सेवानिवृत अफसरों के यहां ड्यूटी दे रहे हैं, जबकि इन कर्मचारियों का वेतन रोडवेज से उठ रहा है। इससे राेडेवज काे हर महीने लाखाें रुपए की चपत लग रही है। इसमें से अधिकांश कर्मचारी ताे सेवानिवृत अफसरों के कई सालाें से लगे हुए हैं। इनकी उपस्थिति फर्जी तरीके से विभाग के अफसर रोडवेज में भेज रहे हैं। उपस्थिति के बाद ही रोडवेज प्रशासन इन कर्मचारियों का वेतन बैंक खाता में डालते हैं। परिवहन विभाग में ताे एक अफसर दाे ड्राइवरों की फर्जी उपस्थिति एक साल से रोडवेज काे भेज रहा है। रिपोर्ट अाने के बाद दूसरे विभागों में लगे ड्राइवर-कंडक्टर काे कार्यमुक्त करने के लिए पत्र लिखा जाएगा, जाे विभाग कार्यमुक्त नहीं करेंगे ताे कर्मचारी काे वेतन उन्हें ही देना हाेगा।
खबरें और भी हैं...