- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Medical Department Claims Karona Virus Will Be Lost Due To Malaria Swine Flu Medicines
चिकित्सा विभाग का दावा- मलेरिया, स्वाइनफ्लू की दवाइयांे से हारेगा काेरोना वायरस
एसीएस हैल्थ बोले- एसएमएस में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को यही दवाएं दी जा रही, रिजल्ट पॉजिटिव
कोरोना के खौफ के बीच चिकित्सा विभाग ने दावा किया है कि एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने कोरोना पीड़ितों को स्वाइन फ्लू, मलेरिया और एचआईवी की दवाइयां दी। इसकी वजह से पॉजिटिव केस को काफी खतरे से बचाया जा सका है। एसीएस, मेडिकल रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज को लोपिनाविर 200एमजी/रिटोनाविर 50एमजी का डोज दिन में दो बार दिया गया। इस कॉम्बिनेशन से आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च) भी संतुष्ट था। इसके अलावा पॉजिटिव मरीजों को स्वाइन फ्लू में दी जाने वाली ओस्लेटामिविर और मलेरिया में इस्तेमाल होने वाली दवा क्लोरीकीन दी। इन दवाओं के कॉम्बिनेशन का ही परिणाम रहा कि एक पॉजिटिव महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई।
रालसा की एडवाइजरी - बुखार, जुकाम में कर्मचारी ड्यूटी न आएं
रालसा ने केन्द्र व राज्य सरकार के स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तालुका विधिक सेवा समिति व स्थाई लोक अदालत के संबंध में हैल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा है कि ऑफिस में ऐसा कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए जो बुखार, जुकाम व छींक से पीड़ित हो। यदि ऐसा कोई व्यक्ति है तो उसे तत्काल ऑफिस से बाहर अवकाश पर जाने का निर्देश दिया जाए। रालसा के सदस्य सचिव अशोक कुमार जैन ने बताया कि यह भी निर्देश दिया है कि फ्रंट ऑफिस ड्यूटी पर सभी कर्मचारी विजिटर्स से उचित दूरी बनाकर बातचीत करें।
बीजा बंद, 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स में से तीन रद्द
काेराना का असर अब विदेशों से अाने वाली फ्लाइट्स पर अाने लगा है। जयपुर एयरपोर्ट पर 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन हाेता है, लेकिन शुक्रवार काे 4 फ्लाइट्स का ही संचालन हुअा। दाे फ्लाइट्स काेराेना वायरस की वजह से अचानक रद्द कर दी है। वहीं एक फ्लाइट्स काे बंद कर दिया गया। बाकी इंटरनेशनल फ्लाइट्स में भी यात्रियों की संख्या अाधी से भी कम रह गई है। आमदिनों में 180 सीट की इन फ्लाइट्स में हर दिन करीब 160 यात्री सफर करते थे, लेकिन अब करीब 50 ही रहे गए हैं।
मालूम हो कि थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया था कि कोरोना से पीड़ित महिला को फ्लू औरएंटी एचआईवी दवाओं के कॉकटेल से ठीक कर लिया गया.। इसके बाद से एंटी एचआईवी दवाओं को कोरोना के इलाज में कारगर माना जा रहा है।
कोरोना जयपुर में