पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Mla From Bhopal To Jaipur Special Plane Passed

भोपाल से जयपुर स्पेशल विमान से विधायक पधारे म्हारे देस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में सरकार बचाने वाले रावत भी जयपुर में


{कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को भी मोर्चे पर लगाया गया है। 2016 में भी उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार को बीजेपी ने अस्थिर करने की कोशिश की थी तो उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था। एयरपोर्ट पर प्रदेश का पुलिस-प्रशासन अमला बुधवार काे दिनभर मुस्तैद रहा।

बस के सारथी महेंद्र चौधरी अाैर महेश जाेशी


{संगठन के रणनीतिकार और महासचिव मुकुल वासनिक भी जयपुर में हैं। उन्हें ब्यूना विस्टा रिसोर्ट में मध्यप्रदेश के विधायकों के साथ रखा गया है। 8 मार्च को ही मुकुल वासनिक ने 60 साल की उम्र में शादी की है।

{बुधवार दाेपहर 2:20 बजे सीएम अशाेक गहलाेत ने सांगानेर एयरपाेर्ट पर पहुंचकर विधायकों का स्वागत किया।

{शाम 4 से 5:15 बजे तक सीएम अशाेक गहलाेत खुद दाेनाें रिसाेर्ट में जाकर विधायकाें से मिलते रहे।

{दोपहर 2:55 बजे विधायक 3 बसों से रवाना हुए। महेंद्र चाैधरी बस में विधायकाें काे मिठाई बांटते रहे। महेश जोशी भी मौजूद रहे।

{दाेपहर 3:40 तक सभी विधायक रिसाेर्ट पहुंचे। ब्यूना विस्टा रिसाेर्ट में महेंद्र चाैधरी अाैर ट्री हाउस में मंत्री प्रताप सिंह अाैर मुख्य सचेतक महेश जाेशी ने माेर्चा संभाला।
खबरें और भी हैं...