- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Mla Went To The Religious Places For 10 Hours Returned To The Resort At 830 Pm Preparing For The Mp Laton Tomorrow
एमएलए 10 घंटे धार्मिक स्थलों पर घूमे, रात 8.30 बजे रिसोर्ट लौटे...कल एमपी लाैटने की तैयारी
मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच जयपुर में दो लग्जरी रिसाेर्ट में ठहराए गए कांग्रेसी विधायक खाटूश्यामजी सहित कई मंदिराें में दर्शन अाैर सैर-सपाटे का लुत्फ उठाकर रात 8.30 बजे रिसाेर्ट लाैट अाए। अधिकांश विधायक थके हुए थे, इस कारण सीधे कमराें में गए। शेष विधायकाें ने रिसाेर्ट के कमराें में अाैर िरसाेर्ट की लाॅबी में घूमकर - िफरकर समय गुजारा। कई विधायक अलग-अलग बैठकें भी करते रहे हालांकि रात के खाने के समय पारम्परिक नांच - गाना देखकर मनोरंजन किया। मध्य प्रदेश के इन कांग्रेसी विधायकों का जयपुर में तीसरा दिन था अाैर संभवत ये विधायक 15 मार्च तक मध्यप्रदेश लाैटेंगे, इसी काे लेकर विधायक बातचीत अाैर तैयारियां करते दिखे। हालांकि लाैटने की व्यवस्था का ऑफिशियल रूप से काेई कनफ़र्मेशन नहीं हाेने की बात काे लेकर भी विधायक चर्चा करते नजर अाए। उधर देर रात उप मुख्य सचेतक महेंद्र चाैधरी विधायकों से मिलने पहुंचे।
सभी सुविधाओं का रखा जा रहा है ख्याल
जयपुर के समीप ब्यूना विस्टा और ट्री हाउस रिसॉर्ट में रुके मध्य प्रदेश के विधायकों की जमकर खातिरदारी की जा रही है। प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता उनकी हर सुविधा का ख्याल रखने में जुटे हुए हैं। विधायकों के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि रिसाेर्ट के अासपास काेई अपरिचित या दूसरा व्यक्ति नहीं भटक सकें इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सादा वर्दी में पुलिसकर्मी माेर्चा संभाले हुए है। रिसाेर्ट में अाने जाने वाले हर व्यक्ति से कड़ी पूछताछ के बाद ही रिसोर्ट में दाखिल हाेने दिया जा रहा है।
साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था पर जुटे अधिकारी : जिन जगहों पर ये रिसोर्ट है। उस क्षेत्र में साफ - सफाई की व्यवस्थाएं जयपुर नगर निगम ने अच्छी कर दी है। बिजली 24 घंटे सप्लाई हाे रही है। बिजली विभाग की गाड़ी दिनभर इसी क्षेत्र में खड़ी है। उधर सड़कों के गड्ढे पर पेचवर्क व कच्चे रास्ते समतल कर दिए गए है। एेसा हाेने से स्थानीय लाेगाें में खुशी है।
कमलनाथ ने की बात: रिसोर्ट में ठहरे कई कांग्रेसी विधायक व मंत्रियों से खुद कमलनाथ ने फाेन करके उनके हाल - चाल जाने। मंत्रियाें से कई बागी विधायकों के संबंध में भी बात की गई। उधर मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ अशाेक गहलाेत से संपर्क है।
एमपी सरकार काे बचाने की मन्नत मांंगी: महेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेसी विधायकों ने मंदिरों में जाकर प्रार्थना की है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार बनी रहे। उन्होंने कहा कि जयपुर में ठहरे कांग्रेसी विधायकों से भी बागियों ने संपर्क किया लेकिन कांग्रेसी विधायकों का ईमान नहीं डगमगाया है। इन नेताओं ने प्रलोभनों काे ठाेकर मार दी है।