मुस्लिम धर्मगुरु कारी माेईनुद्दीन सुपुर्द-ए-खाक
जयपुर | मुस्लिम धर्मगुरु कारी मोइनुद्दीन साहब का शुक्रवार काे 90 साल की उम्र में इंतकाल हो गया। कदम रसूल कब्रिस्तान में सुपुर्द -ए-खाक किया। वे राजस्थान मुस्लिम फोरम के संयोजक व मोती डूंगरी रोड पर मस्जिद कुरेशियान के इमाम व खतीब भी थे। इंतकाल के बाद विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के नेताओं एवं पदाधिकारी जनाजे में शामिल हुए। सोयम की फातिया शनिवार दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक एमडी राेड स्थित मस्जिद कुरैशियान में होगी।