- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Negligence In Ldc Recruitment Selection Board Released Wrong Provisional List
एलडीसी भर्ती में लापरवाही, चयन बोर्ड ने जारी की गलत प्रोवीजनल सूची
जयपुर | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की एलडीसी भर्ती को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बोर्ड ने 6 मार्च को अंतिम परिणाम में शामिल होने वाले प्रोवीजनल और अपात्र अभ्यर्थियों की गलत सूची जारी की थी। इस सूची में अभ्यर्थियों को अपात्र होने या प्रोवीजनल रूप से शामिल होने के मामले पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इसमें कई ऐसे अभ्यर्थियों को भी शामिल कर लिया गया, जो अंतिम परिणाम में शामिल ही नहीं थे। उनके रोल नंबर के आगे अपात्र होने का कारण तक अंकित कर दिया गया। सूची वेबसाइट पर जारी हुई तो कई अभ्यर्थी खुद के रोल नंबर इस सूची में देखकर हैरान रह गए। वे बोर्ड कार्यालय पहुंच गए और सूची को गलत बताया। बोर्ड ने सूची की जांच कराई तो सामने आया कि इसमें कई अभ्यर्थी गलत शामिल हो गए थे। आनन फानन में होली के अवकाश के दिन 9 मार्च को इस सूची को प्रत्याहरित कर बोर्ड ने अब बुधवार को नई सूची जारी की। इस सूची में 88 अभ्यर्थियों को शामिल किया है, जबकि गलत सूची में 113 अभ्यर्थी शामिल थे। बोर्ड के सचिव डॉ. मुकुट बिहारी जांगिड़ की ओर से जारी
आदेश में कहा गया है कि एलडीसी भर्ती-2018 की 6 मार्च को जारी सूची क्रमांक 2119 में तकनीकी त्रुटि रह गई थी।