- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News New Candidates For Councilor Will Have To Take Noc From The Zone
पार्षद के लिए नए उम्मीदवाराें को जोन से लेनी होगी एनओसी
जयपुर| नगर निगम में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए संभावित उम्मीदवारों को नामांकन पत्र भरकर जमा कराने से पहले निगम से एनओसी लेनी पड़ेगी। ग्रेटर व हैरिटेज निगम में जो उम्मीदवार पहली बार पार्षद का नामांकन भरेंगे, उन्हें एनओसी उनके आवासीय क्षेत्र के निगम जोन ऑफिस से जारी करेंगे। यह एनओसी जोन उपायुक्त अपने जोन स्तर पर बकाया नहीं होने के आधार पर जारी करेंगे। वहीं नगर निगम के पूर्व पार्षद जो अपने निवास स्थान संबंधित जोन से एनओसी ले सकते है। जिसके आधार पर निगम मुख्यालय स्तर पर विभिन्न शाखाओं से बकाया नहीं की सूचना प्राप्त होने पर उपायुक्त कार्मिक एनओसी जारी करेगा।