पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News New Policy After 8 Months 25 Thousand Ata Rickshaws Will Run In Pre Paid Booths In Jaipur

नई पाॅलिसी : 8 महीने बाद प्री-पेड बूथ से जयपुर में फिर दौड़ेंगे 25 हजार अाॅटाे-रिक्शा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

7 बूथों से रोज 50 हजार यात्री सफर करते थे

जयपुर में वर्तमान में रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप बस स्टैंड, नारायण सिंह सर्किल, एयरपोर्ट, एसएमएस अस्पताल, बड़ी चौपड़ अाैर मानसरोवर में प्री-पेड बूथ संचालित हाे रहे थे। समिति का कार्यकाल पूरा हाेने की वजह से 8 माह से ये बूथ बंद पड़े थे। पहले बूथों से हर दिन करीब 50 हजार यात्री सफर करते थे।

किराया : अाॅटाे-रिक्शा अारटीअाे की अाेर से निर्धारित किराया ही वसूल सकेंगे। पहले एक किमी के लिए 13 रु. व इसके बाद 9 रु. प्रति किमी के हिसाब से किराया निर्धारित किया है।

{एकल ट्रिप के लिए निर्धारित किराए के अतिरिक्त कल्याण काेष के लिए 10 रुपए अतिरिक्त देने हाेंगे। पहले 5 रुपए देने होते थे।

जयपुर | शहर के प्रीपेड बूथों से अाॅटाे-रिक्शा का संचालन फिर हाे सकेगा। ये प्री-पेड बूथ गत 8 माह से बंद पड़े थे। परिवहन विभाग ने अब प्रीपेड बूथ के लिए नई पॉलिसी जारी की है। इसके तहत यात्रियों काे कल्याण काेष के लिए निर्धारित किराए के अतिरिक्त एकल ट्रिप के लिए 10 रु. अतिरिक्त देने हाेंगे। अाॅटाे रिक्शा संघर्ष समिति के संयोजक अमर सिंह चाैहान ने बताया कि केंद्रीय संचालन समिति का गठन होगा। यह समिति बनने व आरटीओ से मंजूरी मिलने के बाद अगले हफ्ते से सेवा शुरू होने की संभावना है। शहर में समिति के अध्यक्ष डीसीपी ट्रैफिक अाैर जिलाें में पुलिस अधीक्षक हाेंगे।
खबरें और भी हैं...