- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Newborn Eyes Not Opening In Light Watery Sign Of Glaucoma
रोशनी में नवजात की आंखें नहीं खुलना, पानी आना ग्लूकोमा का संकेत
नवजात शिशु की रोशनी में आंखें नहीं खुल पा रही हैं। लगातार तेज पानी आ रहा है। काला हीरा (कॉर्निया) का रंग सफेद पड़ चुका है। इसका साइज बढ़कर साढ़े 13 मिलीमीटर तक पहुंच गया है। उसे जन्मजात ग्लूकोमा है। तुरंत डायग्नोस नहीं करवाने से आंखों की रोशनी जा सकती है। सर्जरी ही इसका इलाज है। बच्चों की सर्जरी तब ही संभव है जब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। सर्जरी के लिए फिट नहीं होने पर उसे दवाइयां दी जाती हैं। अर्ली स्टेज पर सर्जरी करवाने पर बच्चा 80-90 परसेंट तक देख पाता है। देरी से सर्जरी करवाने पर विजन 30 परसेंट से कम हो सकता है। यह प्राइमरी कंजेनाइटल ग्लूकोमा होता है। यह जन्म से लेकर तीन साल की उम्र तक हो सकता है। हालांकि, उम्र के मुताबिक इसका इस बीमारी की गंभीरता कम हाेती है। जन्म पर यह बीमारी होने पर ज्यादा, छह महीने बाद थोड़ा कम, सालभर बाद गंभीरता और कम होती है।