पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैराथन में नितिन और विजय ने जीते खिताब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | नितिन और विजय ‘फिट राजस्थान हिट राजस्थान’ के स्लोगन के साथ आयोजित एमएनआईटी रन मैराथन में पहले स्थान पर रहे। रेगुलर स्टूडेंट्स की 7.5 किमी रेस में नितिन पहले, मोहन दूसरे और कपिल तीसरे स्थान पर रहे। एक्स स्टूडेंट्स कैटेगरी में विजय गजराज, राहुल बैरवा क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। 4 किमी रेगुलर स्टूडेंट्स में हिमांशु, कुलदीप व सचिन व एक्स स्टूडेंट्स में पीवी रमन्ना, निक्की व कनुप्रिया, 2 किमी रेगुलर स्टूडेंट्स में सुरभित, राहुल कुमार व निखिल तथा एक्स स्टूडेंट्स में छतर सिंह, राजेश सक्सेना व मनीष क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस मैराथन में 700 स्टूडेंट्स ने पार्टीसिपेट किया था।
खबरें और भी हैं...