पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएमएफए बनी जयपुर सिटी क्वालिफायर्स की विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनएमएफए ने ग्लोबल फाइव-ए-साइड रेड बुल नेमार जूनियर 5*5 फुटबॉल टूर्नामेंट का जयपुर सिटी क्वालिफायर्स जीत लिया। इस विजेता टीम के खिलाडी हैं उत्कर्ष पारीक, श्रीओम शर्मा, श्रेयांस चौधरी, रोहन प्रधान, यश त्रिपाठी, सिमरनजीत सिंह और हरीओम शर्मा। जयपुर में आयोजित इस टूर्नामेंट के विजेता अब अप्रैल में आयोजित रेड बुल नेमार जूनियर फाइव नेशनल फिनाले में मुकाबला करेगी। इसके बाद जुलाई में ब्राजील में नेमार जूनियर फाइव 2020 वर्ल्ड फिनाले होगा। इस पांचवें संस्करण के तहत देश के 18 शहर इसमें अपनी भागीदारी निभाएंगे तथा भारत की श्रेष्ठ फाइव-ए-साइड फुटबॉल टीम का ताज हासिल करने का अवसर हासिल करेगी। रेड बुल नेमार जूनियर फाइव ब्राजिलियन स्टार्स सिग्नेचर फाइव-ए-साइड टूर्नामेंट है, जो 16 से 25 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को फुटबॉल का बेहतरीन मंच उपलब्ध करा रहा है।

खबरें और भी हैं...