- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Notification Of Reit Not Released Even After 3 Months
3 माह बाद भी रीट का नोटिफिकेशन जारी नहीं
जयपुर। आरबीएसई ने तीन माह के बाद भी रीट का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। सरकार ने 26 दिसंबर को इसकी घोषणा की थी और परीक्षा तिथि भी 2 अगस्त तय कर दी थी। लेकिन करीब तीन माह बीतने पर भी अभी तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अभी तक सिर्फ यह स्पष्ट है कि सिलेबस में बदलाव नहीं होगा। बोर्ड के अधिकारी अभी परीक्षा में व्यस्त है। इसलिए रीट की प्रक्रिया फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ी है। अधिकारी भी अभी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।