- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Now 5 Jewelery Shows Including Jewelery Corona Jas Postponed Crores Affected
अब जूलरी कोरोना, जस सहित 5 जूलरी शो स्थगित, करोड़ों प्रभावित
जस नहीं होने
से 200 से 400 करोड़ रुपए
का नुकसान।
_photocaption_जयपुर से थी ज्यादा भागीदारी*photocaption*
{ एचके जेम एंड ज्वैलरी शो हांगकांग (एचकेटीडीसी) 2 से 6 मार्च की बजाय अब 18 से 21 मई 2020 तक होगा। इसमें 100 बूथाें पर जयपुर से करीब 500 ज्वैलर की भागीदारी।
{ 1 से 3 अप्रैल तक जयपुर में पहली बार आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय जेम एंड ज्वैलरी शो 18 से 20 जुलाई 2020 तक होगा। शाे में 650 इंटरनेशनल बाॅयर्स अाैर करीब 400 बूथ लगने थे।
{ 10-13 अप्रैल वाला जस अब अक्टूबर में आयोजित होगा। इससे करीब 200 से 400 कराेड़ के बिजनेस का नुकसान हाेगा।
{ 30 अप्रैल से 5 मई 2020 को आयोजित होने वाला बाजल स्विट्जरलैंड ज्वैलरी शो अब 28 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक आयोजित होगा। जयपुर से 50 बूथ अाैर 200 ज्वैलर की भागीदारी।
{ 18 से 22 जून तक होने वाला इस्ताम्बूल शो स्थगित।
सिटी रिपोर्टर. हर वर्ष अप्रैल में होने वाला ‘जस-20’ भी इस बार कोरोना की चपेट में आ चुका है। अप्रैल में आयोजित होने वाले जयपुरी जूलरी शो 2020 को अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है। शो को लेकर लगभग पूरी तैयारी की जा चुकी थी। गौरतलब है कि कोरोना के चलते जस ही नहीं दुनियाभर में पांच शो स्थगित किए जा चुके हंै। जस के स्थगित होने से अकेले जयपुर ने 200 से 400 करोड़ रुपए की बिजनेस अपॉर्च्युनिटीज को गंवाया है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय काला के अनुसार अभी तक 400 बूथ की बुकिंग हो चुकी है। साथ ही करीब 150 होस्टेड बायर्स द्वारा शो में आने की सहमति प्रदान की जा चुकी थी। मानद मंत्री डी.पी. खण्डेलवाल और संयोजक रामशरण गुप्ता के अनुसार, अक्टूबर में जस का आयोजन करने का निश्चय किया गया है। जैम एंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया, इस तरह के शोज से लेटेस्ट ट्रेंड का पता लगता है।