पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Number Served In The Name Of Commissioner On True Caller Calling The Businessman Cheated 450 Lakh

ट्रू कॉलर पर कमिश्नर के नाम से नंबर सेवकिया, व्यापारी को फोन कर 4.50 लाख ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फोन पर खुद को जयपुर पुलिस कमिश्नर बताकर बनीपार्क इलाके में रहने वाले शहर के नामी व्यापारी राजस्थान चेंबर ऑफ कॉमर्स के वाइस प्रेसीडेंट राधेश्याम जैमिनी से 4.5 लाख रुपए हड़पने वाले ठग को गुरुवार को कमिश्नरेट की सीएसटी ब्रांच ने कोटा ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी बिहार निवासी अमित कुमार सिन्हा को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से कई और खुलासा होगा।

राजस्थान चैंबर अॉफ कामर्स का वाइस प्रेसीडेंट है पीड़ित

आरोपी अमित मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका है। पीड़ित व्यापारी बनीपार्क निवासी राधेश्याम ने 4 मार्च को सायबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बदमाश ने फोन करके पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव बताया और दिल्ली में किसी को पैसे दिलवाने के लिए कहा। पीड़ित ने देखा ट्रूकॉलर पर भी कमिश्नर का नाम आ रहा है, ऐसे में दिल्ली निवासी रिश्तेदार अनिल मिश्रा को पैसे के लिए कहा। इधर, ठग ने पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए एक नोट के नंबर भेजे और कहा कि इस नंबर का नोट देवे तो ही पैसे देने हैं। उसके बाद पीड़ित ने पहाड़गंज में नोट देने वाले युवक को पैसे दिलवा दिए। ठग ने फिर फोन स्विच ऑफ कर लिया। पीड़ित ने कमिश्नर से पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई।

200 फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान हुई

एडिशनल कमिश्नर अशोक गुप्ता ने बताया रिपोर्ट मिलने के बाद एडिशनल डीसीपी विमल सिंह, इंस्पेक्टर लखन सिंह व सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में टीमें दिल्ली और बिहार भेजी गई। 200 से ज्यादा फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान करके कोटा से पकड़ लिया। आरोपी 2006 में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका।

आरोपी अमित
खबरें और भी हैं...