पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओमप्रकाश ने दिलाई टीम को 15 रन से जीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | ओमप्रकाश (25 रन, 4 विकेट) के ऑलराउंड खेल से लेखा एकादश ने डीटीए इंटर-डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट में राज्य बीमा विभाग को 15 रन से पराजित किया। लेखा एकादश की टीम ने पहले खेलते हुए 154 रन बनाए। सुधीर ने 40 रन की पारी खेली। जितेंद्र ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राज्य बीमा विभाग की टीम 139 रन ही बना सकी। शक्ति ने 48 और जितेंद्र ने 40 रन बनाए। दूसरे मैच में जेडीए ने एलएफएडी को 5 विकेट से शिकस्त दी। एलएफएडी टीम ने पहले खेलते हुए 129 रन बनाए। दुर्गेश सैन ने 50 रन की शानदार पारी खेली। जेडीए के राहुल मित्तल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेडीए टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन बना मैच जीत लिया। देवेंद्र केवलिया ने 32 और दीपेंद्र ने 31 रन बनाए। मुकेश को 2 विकेट मिले।
खबरें और भी हैं...