पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Operation Clean Sweep Woman Smuggling Cannabis Arrested On Highway 10 Kg Of Hemp Recovered

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : हाईवे पर गांजे की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार,10 किलो गांजा बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने शनिवार को हाईवे के किनारे गांजे की तस्करी करने वाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी की दौरान महिला के पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार महिला मंजू चनेजा सीकर हाल दौलतपुरा हरमाड़ा की रहने वाली है। वह अजीतगढ़ से गांजा मंगवाती थी और हाईवे किनारे एक-दो किलो के पैकेट में गांजा बेचती थी। तीन दिन पहले उसने 15 किलो गांजा मंगवाया था। एडिशनल डीसीपी विमल सिंह ने इंस्पेक्टर लखन सिंह खटाणा और सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया। हरमाड़ा इलाके में एसआई महेन्द्र सिंह ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली महिला की तस्दीक कर जाब्ते के साथ पकड़ा। आरोपिया से पूछताछ में सामने आया कि उसने केवल मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए मकान किराये पर लेकर रहती है। वह राजधानी के ग्रामीण इलाका हरमाड़ा, दोलतपुरा और वीकेआई में गांजा की सप्लाई करती है। बता दे कि अभियान के तहत अब तक 227 प्रकरण दर्ज कर 345 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...