दस बैंकांें के विलय का विराेध किया
जयपुर | अाॅल इंडिया बैंक अाॅफिसर्स कन्फैडरेशन (अाईबाेक) ने दस बैंकाें के विलय के फैसले काे देश की अार्थिक नीतियाें काे कमजाेर करने वाला कदम बताया है। अाईबाेक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार इससे छंटनी हाेगी अाैर ग्राहक सेवा पर असर पड़ेगा। अाईबाेक के राजस्थान अध्यक्ष भवानी सिंह चाैहान, स्टेट सेक्रेटरी संजीव गुप्ता अाैर बैंक अाॅफ इंडिया के अांचलिक प्रबंधक वैभव अानंद भी माैजूद थे।