पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Opposition Accuses Last Budget Announcements Did Not Work

विपक्ष का आरोप-पिछले बजट की घोषणाओं पर नहीं हुआ काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | विधानसभा में बजट बहस के दौरान भाजपा व कांग्रेस के विधायक आमने सामने रहे। भाजपा विधायकों ने पिछले बजट की घोषणाओं पर एक साल में काम नहीं होने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस के विधायकों ने केंद्र की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में मंदी व बेरोजगारी का माहौल बताया। विद्याधरनगर विधायक नरपत सिंह राजवी ने कहा कि पिछले साल सोलर पंप देने की स्कीम बनाई थी, लेकिन आज तक टेंडर नहीं हुए। 30 फीसदी सब्सिडी पर भी सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि नींदड़ ने किसान गडढ़ा खोदकर बैठे है। सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि कालेज खोले, लेकिन व्याख्याता नहीं लगाए। सरकार ने 1498 ग्राम पंचायतों पर पशु चिकित्सालय खोलनी थी, लेकिन अब तक बजट आवंटन भी नहीं किया। 14वें वित्त आयोग का पैसा आज तक पंचायत के खातों में जमा नहीं हुआ।
खबरें और भी हैं...