- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Opposition To Decay Continues In Sleepers Jda39s Holi Lit
नींदड़ में अवाप्ति का विरोध जारी, जेडीए की होली जलाई
जयपुर| नींदड़ में अवाप्ति के विरोध में चल रहे चल रहे धरने-प्रदर्शन के दौरान विरोध के नित नए प्रयोग हो रहे हैं। जमीन समाधि के तौर पर सत्याग्रह कर इस प्रदर्शन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, वो एक बार फिर से जारी है। इसको 12 दिन हो गए हैं। इस बीच होली के त्यौहार पर भी किसानों का विरोध जारी रहा। उन्होंने विरोध स्वरूप जो होलिका जलाई, उसमें जेडीए का नाम रखा। वहीं दूसरी ओर नींदड़ किसानों के विरोध को प्रहलाद का नाम देकर बचाया गया।