- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Opposition To Illegal Invoices For Meeting Revenue Target
राजस्व टारगेट पूरा करने के लिए किए जा रहे अवैध चालानों का विरोध
जयपुर | राजस्व अर्जित पूरा करने के लिए आरटीओ इंस्पेक्टरों की अाेर से बिना आफेंस के भी किए जा रहे चालान के विरोध में ट्रांसपोर्टर लामबंद हाे गए हैं। विभाग की इस सरकारी लूट के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास काे शिकायत की है। ट्रांसपोर्टरों का अाराेप है कि टारगेट पूरा करने के लिए मार्च के महीने में आरटीओ उड़न दस्ता बिना आफेंस के भी हर वाहन का 2 हजार से 5 हजार तक का चालान कर रहे हैं। इस वजह से ट्रांसपोर्ट परेशान हैं। अवैध तरीके से चालान किए जा रहे हैं। उधर इंस्पेक्टर बता रहे हैं कि चालान करने का मौखिक आदेश परिवहन मुख्यालय के अफसरों ने दिया है।