जयपुर | शिक्षा विभाग ने बुधवार को स्कूलों में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस नहीं मनाने का आदेश जारी कर दिया। इसके लिए शिविरा पंचांग में संशोधन किया गया। क्योंकि पहले इस पंचांग में 14 फरवरी को यह दिवस उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्देश शामिल था। बुधवार को शिक्षा ग्रुप-1 की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता, गुरुजन सदैव ही पूजनीय एवं वंदनीय हैं। इसलिए मातृ-पितृ पूजन दिवस केवल एक दिन मनाए जाने से भारतीय संस्कृति का प्रतिकूल संदेश जाता है। इसको देखते हुए 14 फरवरी को यह दिवस मनाए जाने के आदेश प्रत्याहरित किए जाते हैं।