- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Out Of 240 Lakh Government Posts Only 139 Lakhs Are Appointed
2.40 लाख सरकारी पदों में से 1.39 लाख को ही नियुक्ति
पिछली सरकार ने निकाली थी भर्तियां
पिछली सरकार ने बंपर भर्तियां निकाली थी, लेकिन नियुक्तियां अब तक उसके मुकाबले करीब आधी ही हुई हैं। बीजेपी सरकार ने अलग अलग विभागों में 2,40,593 पदों पर भर्तियां निकाली थी। इनमें से 33829 पदों की भर्तियां निरस्त कर दी गई। शेष बचे 206764 पदों में से अब तक केवल 1,39691 पदों पर ही नियुक्ति दी गई है। इन भर्तियों में अब भी 67073 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया लंबित पड़ी है। ऐसे में बेरोजगार इन भर्तियों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, सरकार ने बताया है कि प्रदेश के अलग अलग विभागों में वर्तमान में कुल 29,5114 पद खाली पड़े हैं। इसमें सबसे अधिक शिक्षा, चिकित्सा और ऊर्जा विभाग के हैं।