पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Pac Team To Inspect 21 Stations Of Jaipur Bikaner Divisions

पीएसी टीम जयपुर-बीकानेर मंडलों के 21 स्टेशनों का निरीक्षण करेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | रेल में सफर करने वाले यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन करने के लिए रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के पदाधिकारियों की टीम आठ दिन तक दो मंडलों जयपुर व बीकानेर के डेढ़ दर्जन से ज्यादा शहरों के रेलवे स्टेशन, ट्रेनों में यात्रियों के लिए प्रदत सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। टीम 15 मार्च को रेवाड़ी 16 मार्च को रेवाडी, डहीना, जैनाबाद, जाटूसाना व कोसली रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करेगी। 17 मार्च को बावल, खैरथल और अलवर रेलवे स्टेशन, 18 मार्च को अलवर के राजगढ़, बांदीकूई और दाैसा रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए जयपुर पहुंचेगी। 19 मार्च को जयपुर व गांधीनगर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करेगी। जयपुर रेलवे महाप्रबंधक व अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक होगी। 20 मार्च को रींगस, सीकर रेलवे परिसर का निरीक्षण, 21 मार्च को लक्ष्मणगढ, फतेहपुर शेखावटी व चूरू स्टेशनों का, 22 मार्च को रतनगढ़ व श्रीदूनारगढ, 23 मार्च को बीकानेर रेलवे स्टेशन का दौरा करके 24 मार्च को लौटेगी।
खबरें और भी हैं...