पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News People Angry Over Not Making Road Complained To Jda Deputy Commissioner

सड़क नहीं बनाने पर लोगों में आक्रोश, जेडीए उपायुक्त से शिकायत की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | जगतपुरा में एयरपोर्ट राेड स्थित टीलावाला की चित्रकूट नगर में सड़क नहीं बनाने पर स्थानीय लाेगाें ने जेडीए अफसरों पर भेदभाव का अाराेप लगाया है। सड़क नहीं बनाने पर लाेगाें के आक्रोश है। इस संबंध में आदर्श विकास समिति ने जेडीए आयुक्त काे शिकायत की है। समिति के अध्यक्ष अतर सिंह गुर्जर ने बताया कि जाेन-9 में चित्रकूट नगर का जून 2017 में अनुमोदन किया था, लेकिन अभी तक जेडीए ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। यहां तक जेडीए अफसरों ने काॅलाेनी में एक तरफ ताे सड़क बना दी, जबकि दूसरी तरफ बीच रास्त में गहरे गड्ढे हाे रहे हैं। इस पर लाेगाें का अाना-जाना मुश्किल हाे रहा है। इसके बाद भी सड़क निर्माण नहीं किया जा रहा है। अधूरी सड़क हाेने की वजह से स्थानीय लाेगाें में अाक्राेश है।
खबरें और भी हैं...