पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Planning To Go To Tollywood Started After Theater Kapilakshi

टॉलीवुड में जाने की प्लानिंग थिएटर के बाद शुरू कर दी थी : कपिलाक्षी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | जयपुर बेस्ड एक्ट्रेस कपिलाक्षी मल्होत्रा रजनीकांत की मूवी शिवाजी द बॉस फेम एक्टर सुमन तलवार, गगन प्रकाश, बिग बॉस फेम बंदगी कालरा और अन्य साउथ की स्टारकास्ट के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी। आज रिलीज होने वाली इमोशनल-रोमांटिक मूवी प्रेमा पीपासी में वे एक एटीट्यूड वाली लड़की की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया, साउथ से डेब्यू करना उतना ही मुश्किल है, जितना बॉलीवुड से शुरुआत करना। मूवी में बाला के किरदार में हूं, जिसे निभाना एक बड़ा टास्क रहा। सबसे ज्यादा परेशानी लैंग्वेज की आई और यूनिट के लोगों की हेल्प से एक्टिंग कर पाई। उन्होंने बताया, थिएटर के बाद हमेशा से टॉलीवुड में आने की प्लानिंग थी।

कहा, पहली बार मूवी के लिए हैदराबाद पहुंची तो बातचीत तेलुगु में हुई, जो एक बड़ा चैलेंज था। फिर धीरे-धीरे लोगों की मदद से भाषा सीखी और इसको टास्क के रूप में लेकर काम किया। ये ही कारण है अब साउथ इंडस्ट्री से कई मूवी के ऑफर आ रहे हैं। बाला का किरदार मेरी रियल लाइफ से बिल्कुल अलग है। उसके बाद भी मैंने कैरेक्टर में जाने के लिए कई महीनों तक प्रेक्टिस की और एटीट्यूड व ईगो के बारे में रिसर्च भी की।
खबरें और भी हैं...