- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Plot Subdivision Restructuring And Planning Map In Jda Now Also Online
जेडीए में अब भूखंड उपविभाजन, पुनर्गठन और योजना मानचित्र भी ऑनलाइन
जयपुर| जेडीए की ओर से आमजन की सुविधा, पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में भूखंडों का उप विभाजन, पुनर्गठन और योजना के मानचित्र अनुमोदन के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए 8 अप्रेल की डेडलाइन तय की है। जेडीसी टी. रविकांत के मुताबिक आवेदक भूखंड उप विभाजन व पुनर्गठन के लिए अलग-अलग या एक साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदक ऑनलाइन के माध्यम से भूखंडों के सर्विस नं के विरूद्ध आवेदन कर सकेगा, साथ ही वांछित दस्तावेजों को अपलोड कर सकेगा।