- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Points To The Minister Of Tourism You Are A Shadow Of A Buffalo
पर्यटन मंत्री की ओर इशारा... आप में भैंरूजी की छाया आती हैं
विपक्ष उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने पर्यटन अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विभाग की ओर से बजट के प्रावधानों के अनुसार भी खर्च नहीं करने को मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि भैंरूजी के मंदिर में भी राशि खर्च नहीं की जा रही है। राठौड़ ने पर्यटन मंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि रात 11.15 बजे आपकी मूंछें फड़फड़ाती है। आपके जो सामने आता है, उसे आप डांटते फटकारते हो। इस पर पर्यटन मंत्री विपक्ष के उपनेता की तरफ देखने लगे। फिर राठौड़ ने कहा कि आप में भैंरूजी की छाया आती है। कम से कम भैंरूजी मंदिरों का तो काम करवा दो। इस पर सदन में ठहाके गुंजने लगे।