पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Political Media Not Journalism Medium Of Information Thanvi

साेशल मीडिया पत्रकारिता का नहीं, सूचना का माध्यम : थानवी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार यूनिवर्सिटी (एचजेयू) में गुरुवार को पहली वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित हुअा। खासा कोठी स्थित अकादमिक परिसर में हुए इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के नए लोगो का लोकार्पण किया गया। इस दाैरान यूनिवर्सिटी के कुलपति अाेम थानवी, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चन्द्र छाबडा, ए.एस. पन्‍नीरसेल्‍वन, कोटा यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति और राजस्‍थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष डॉ. बी.एम. शर्मा ने भी विचार रखे।

कुलपति ओम थानवी ने कहा कि कॉरपोरेट दबाव और भाषा संबंधी चुनौतियों के बावजूद पत्रकारिता को मजबूत करने की जरूरत है। सोशल मीडिया पत्रकारिता का नहीं सूचना का माध्यम है। ए.एस. पन्‍नीरसेल्‍वन ने कहा कि सोशल मीडिया कभी पत्रकारिता की जगह नहीं ले सकता, क्‍योंकि सोशल मीडिया में तथ्यों की जांच के लिए संपादक रूपी गेटकीपर नहीं है। बी.एम. शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्‍था में पारदर्शिता लाने के लिए लोकपाल जैसी संस्‍था बहुत जरूरी है। प्रवीण छाबड़ा ने पत्रकारिता में भाषा की गिरावट पर चिंता जताई।
खबरें और भी हैं...