पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Preparations Were Made To Send The Mlas Of Mp 14 Congress Mlas From Gujarat Arrived

मप्र के विधायकों काे भेजने की तैयारी हुई ताे गुजरात के 14 कांग्रेस विधायक आ गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मप्र : हटाए गए सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियाें की विधायकी भी छिन गई

भाेपाल | मध्य प्रदेश में संकट में िघरी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार से हटाए गए छह मंत्रियाें की विधानसभा सदस्यता शनिवार काे खत्म हाे गई। विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने उनके इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। एक सवाल के जवाब में प्रजापति ने कहा कि बजट सत्र तय दिन से शुरू हाेगा। सत्र 16 मार्च से 13 अप्रैल तक निर्धारित है। इन 6 मंत्रियाें की विधायकी छिनने के बाद सदन में प्रभावी विधायकों की संख्या 222 रह गई है।

जयपुर | मध्यप्रदेश में सरकार पर मंडराए संकट के बीच अब कांग्रेस काे गुजरात में राज्यसभा चुनाव के दाैरान क्राॅस वाेटिंग का खतरा है। इस कारण 14 विधायक शनिवार रात बाड़ेबंदी में जयपुर लाए गए। जयपुर में पिछले चार दिन से बाड़ेबंदी में रखे गए मप्र के 82 विधायकाें काे रविवार काे मध्यप्रदेश भेजने की तैयारी है। गुजरात के विधायकाें काे दिल्ली राेड के शिव विलास हाेटल में रखा गया है। इन्हें जयपुर लाने के मामले में शनिवार को सीएम गहलोत और अहमद पटेल में बातचीत भी हुई। इसके बाद गुजरात के विधायकों को यहां भेजा गया।

-पेज 11 और 20 भी पढ़ें

खबरें और भी हैं...