पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Principal Vacancy In 20 Out Of 30 Government Sanskrit Colleges

30 राजकीय संस्कृत कॉलेजों में से 20 में प्राचार्य पद खाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

9 पीठाें पर नही हैं अध्यक्ष

जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी में शास्त्रों के गहन अध्ययन के लिए 9 शाेध पीठ बनाई गई थी। जिनमें वेद, ज्याेतिष, व्याकरण, दर्शन, साहित्य अाैर जैन दर्शन सहित विभिन्न विधााओं में उच्च स्तरीय शाेध हाेना था। यूनिवर्सिटी प्रशासन की उदासीनता के चलते पीठाें पर करीब तीन साल से काेई अध्यक्ष की नियुक्ति नही हुई है। वहीं संस्कृत भाषा में क्रिएटिविटी काे बढावा देने के लिए स्थापित राजस्थान संस्कृत अकादमी सवा साल से स्थायी अध्यक्ष की बाट जाेह रही है। फिलहाल संभागीय आयुक्त के सी वर्मा के पास अध्यक्ष का चार्ज है।

सर्विस रूल्स ही बने हुए नही हैं। ड्राफ्ट में कुछ कमियां रह गई थी जिससे देरी हाे रही है। नियम बनते ही कॉलेजों में खाली पद भरे जाएंगे।
-सुभाष गर्ग, संस्कृत शिक्षा मंत्री

शुक्रवार काे मीटिंग में इन पीठाें के पद भरने काे लेकर वार्ता हुई है। शिक्षाविदों से बात कर पद भरेंगे।
- सुरेश कुमार बुनकर, रजिस्ट्रार, संस्कृत यूनिवर्सिटी

जयपुर| प्रदेश में संस्कृत शिक्षा काे बढावा देने के लिए संस्कृत शिक्षा विभाग से लेकर संस्कृत यूनिवर्सिटी ने नए विभागों अाैर नए काेर्स शुरू करने की योजनाएं बनाई है। लेकिन संस्कृत कॉलेजों की बात करें या यूनिवर्सिटी में पीठाें की, हर जगह पद खाली हाेने की वजह से हाल खराब हैं। प्रदेश में सरकार के 30 संस्कृत कॉलेजों में से 20 में ताे प्राचार्यों के ही पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी में शाेध के लिए 9 पीठ बनाए गए, लेकिन किसी में भी वर्तमान में अध्यक्ष नही हैं। यहां तक की राजस्थान संस्कृत अकादमी में भी स्थायी अध्यक्ष नही है। गाैरतलब है कि संस्कृत शिक्षा विभाग के अधीन वर्तमान में 12 राजकीय आचार्य (पीजी) अाैर 18 राजकीय शास्त्री (यूजी) संस्कृत काॅलेज संचालित हैं। प्रदेश के 17 जिलों में ही संस्कृत काॅलेज हैं।

188 में से 93 पद खाली: संस्कृत कॉलेजों में व्याख्याताओं के 188 पद स्वीकृत हैं लेकिन इनमें से 93 पद खाली हैं। व्याख्याता के रिक्त पदों पर 2005 में नियुक्ति की गई थी। दूसरी अाेर जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी में भी शिक्षकों के 51 में से 29 पद खाली हैं।

खबरें और भी हैं...