पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हार के साथ समा॑प्त हुआ राजस्थान टीम का सफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंडर-19 वीमन वनडे : अंतिम मैच में बंगाल से 7 विकेट से हारी राजस्थान

गुवाहाटी में खेली गई अंडर-19 वीमन वनडे चैंपियनशिप में राजस्थान का सफर हार के साथ समाप्त हुआ। राजस्थान टीम को गुरुवार को खेले गए अपने अंतिम लीग मैच में बंगाल के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए।

अनाया ने बनाए 36 रन : राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा 36 रन टूर्नामेंट में पहली बार ओपनिंग करने उतरी अनाया गर्ग ने बनाया। उन्हें भाविनी की जगह ओपनिंग के लिए उतारा गया। दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 25 रहा अतिरिक्त का। दीक्षा ने 12 और पूनम ने 11 रन का योगदान दिया। सातवें नंबर पर खेलनी उतरी भाविनी 4 रन ही बना सकीं। तिथि दास ने 11/3, सुष्मिता ने 11/2 और पियाली घोष ने 19/2 विकेट लिए।

रुद्राक्षी सिंह ने लिए बंगाल के तीनों विकेट : बंगाल की टीम ने 3/100 रन बना सात विकेट से मैच जीत लिया। अंकिता चक्रवर्ती ने 29, प्रीति मंडल ने 21 और बृष्टि माझी ने 18 रन बनाए। बंगाल के लिए भी दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 24 अतिरिक्त का ही रहा। बंगाल के तीनों विकेट राजस्थान की फिरकी गेंदबाज रुद्राक्षी सिंह ने लिए।

इस तरह राजस्थान का सफर 8 मैचों में 4 जीत, तीन हार और एक मैच रद्द होने के साथ समाप्त हो गया। वह ग्रुप-ए में 18 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही और नॉकआउट के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी।

खबरें और भी हैं...