पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Rajasthan Women39s Team39s Humiliating Defeat Only Managed 36 Runs

राजस्थान महिला टीम की शर्मनाक हार, सिर्फ 36 रन बना पाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोवाहाटी में खेली जा रही अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में राजस्थान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को खेले गए मैच में पंजाब ने राजस्थान टीम को पूरे 10 विकेट से पराजित किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 36 रन बनाए। राजस्थान की 9 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। अनाया गर्ग ने 13 और रुद्राक्षी सिंह ने 11 रन बनाए। पंजाब के लिए मन्नत कश्यप ने एक रन देकर 4 विकेट, रमनप्रीत कौर ने 5 रन देकर 2 और जशन ने 7 रन देकर 2 विकेट लिए। पंजाब ने बिना विकेट गंवाए 37 रन बना 10 विकेट से मैच जीत लिया।

कनिका आहूजा ने 24* और सृष्टि राजपूत ने 10* रन बनाए। राजस्थान की यह सात मैचों में दूसरी हार है। इससे पहले राजस्थान को मुंबई के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। केरल के खिलाफ मैच रद्द हो गया था। राजस्थान को अपना अंतिम लीग मैच गुरुवार को बंगाल से खेलना है।

6 मैच में सिर्फ रिजा की फिफ्टी

छह मैच में टॉप बल्लेबाजों का प्रदर्शन

टीम पूनम भाविनी अनाया दीक्षा रिज़ा सिमरन डिम्पल

असम 17 10 10 9 50 8 15

ओडिशा 0 3 0 25 8 14 37

मुंबई 47 8 6 16 12 3 0

हरियाणा 19 21 7 27 0 46* 0

महाराष्ट्र 18 8 2 9 0 22 23

पंजाब 1 0 13 4 1 2 1

6 मैच 102 50 38 80 71 5 76
खबरें और भी हैं...