पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Ras Xi39s Team Champions For The Second Time In A Row

आरएएस इलेवन की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरएएल से इलेवन ने लगातार दूसरे साल विधानसभा बजट सत्र क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल में आरएएस इलेवन ने आरपीएस इलेवन को 6 विकेट से हराया। पिछले साल फाइनल में आरएएस इलेवन ने विधानसभा इलेवन को 7 विकेट से हराया था। यह जानकारी राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव महेंद्र मीणा ने दी।

आरसीए एकेडमी पर खेले गए फाइनल मैच में आरपीएस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6/159 रन बनाए। मनीष ने 76 रन बनाए। नगेंद्र ने 35 और पुष्पेंद्र ने 16 रन का योगदान दिया। राष्ट्रदीप ने 2, भवानी और डेलू ने 1-1 विकेट लिए।

भवानी मैन अॉफ द मैच

आरएएस इलेवन ने 17 गेंद शेष रहते 4/163 रन बना मैच जीत लिया। भवानी ने सर्वाधिक 46 रन बनाये। अमित चौधरी ने 36*, डेलू ने 23 और सलीम खान ने 19* रनों का योगदान दिया। आदित्य और रूपसिंह ने 1-1 विकेट लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण सुलेश चौधरी ने भवानी को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम कमिश्नरेट) राजेन्द्र त्यागी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...