- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Rathore Teased The World And Sat In Opposition And Started Balle Political Tourism
राठौड़ ने छेड़ा ताे विश्वेंद्र विपक्ष में अाकर बैठ गए अाैर बाेले- पाॅलिटिकल टूरिज्म शुरू करेंगे
छाया रहा मप्र का सियासी ड्रामा
मध्यप्रदेश में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामा गुरूवार को विधानसभा में भी छाया रहा। भाजपा व कांग्रेस के विधायकों ने अपना पक्ष रखते हुए राजनीतिक नैतिकता का बखान किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताया, वहीं भाजपा विधायकों ने इस उज्जैन के महाकाल मंदिर में लाउडस्पीकर बंद करने के कारण आया संकट तक बताया दिया। दोनों ही दलों के विधायकों ने एक-दूसरे पर छिंटाकसी की। इस पूरे घटनाक्रम के लिए एक-दूसरे दलों को जिम्मेदार ठहराते रहे और चुटकी लेते रहे।
जयपुर | विधानसभा में डिमांड्स पर चर्चा के दाैरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठाैड़ ने कहा कि सदन से पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह अाैर सहकारिता मंत्री उदयलाल अांजना दाेनाे गायब है। पायलट भी नहीं है। इनका पता लगाया जाए की मध्यप्रदेश की तरह यहां भी ताे कुछ नहीं हाे गया। इस पर महेश जाेशी ने कहा कि हम है ना। इसी दाैरान पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह सदन में पहुंचे अाैर सीधे राजेंद्र राठाैड़ की बगल वाली सीट पर बैठ गए। इस पर राठाैड़ ने सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि देख लीजिए। विश्वेंद्र सिंह ने खड़े हाेकर कहा कि पॉलिटिकल टूरिज्म काे बढ़ावा देेंगे। साथ ही कहा कि इन बीजेपी वालाें काे कांग्रेस में शामिल कराने के लिए इधर अाकर बैठा हूं।