रवींद्र के तीन गोल से जीती टीम
जयपुर | रवींद्र मंग (0) के तीन गोल से डीबी रियलिटी अचीवर्स ने प्रेम सिंह ट्रॉफी पोलो टूर्नामेंट में लॉस पोलिस्तास को 6-5 से हराया। मुंबई में खेले गए टूर्नामेंट में विजेता टीम के अभिमन्यु पाठक (+5) ने 2 और डेनियल ओटमेंडी (+5) ने एक गोल किया। लॉस पोलिस्तास के मैनुअल लॉरेंते (+6) ने तीन और श्याम मेहता (0) ने दो गोल किए।