पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Rj Naini Will Donate Her Hair For Cancer Patients

कैंसर पेशेंट्स के लिए अपने हेयर डोनेट करेंगी आरजे नैनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | मैंने अपनी दादी को कैंसर से लड़ते देखा है। उनके बाल बेहद खूबसूरत थे, पर कीमोथैरेपी के कारण पूरी तरह से झड़ गए थे। तभी सोच लिया था कि जिंदगी में जब भी मौका मिलेगा, कैंसर पेशेंट्स के लिए कुछ करूंगी। इस बार वर्ल्ड कैंसर डे पर माय एफएम के जिंदगी विंस कैंपेन के बारे में पता चला और लगा जैसे यही मौका है, जब कुछ किया जा सकता है। यह सोच 12 वर्षीय नंदिनी की है जिन्होंने आरजे नैनी के साथ कैंसर पेशेंट्स के लिए अपने 10 इंच बाल डोनेट करने का निर्णय लिया। आरजे नैनी के साथ अब तक जयपुर की कई महिलाएं इस मुहिम में आगे आई हैं... इन हेयर्स को कलेक्ट कर कैंसर पेशेंट्स की विग बनाने के लिए दिया जाएगा। हेयर डोनेट करने के लिए बालों की लंबाई 10 इंच से अधिक होनी चाहिए, तभी उससे विग बनाए जा सकते हैं। हेयर डोनेशन के लिए माय एफएम ऑफ़िस, जेएलएन मार्ग आएं या 98751-75079 पर कॉल करें। आप भी माय एफएम एवं मणिपाल हॉस्पिटल की संयुक्त पहल ‘ज़िंदगी विंस’ में शामिल होकर किसी की जिंदगी में खुशियां भर सकते हैं। ज़िंदगी विंस में सुजुकी टू व्हीलर ड्रिवेन पार्टनर है, वहीं सलोन पार्टनर के तौर पर सीज़्ज़लिन सिजलर्स और इन एसोसिएशन पार्टनर महिमा फाउंडेशन साथ जुड़े हैं। अधिक जानकारी के लिए सुनते रहें 94.3 माय एफएम और माय आरजे नैनी के फेसबुक पेज देखें।
खबरें और भी हैं...