एग्जीबिशन पोलो मैच में आरपीसी टीम जीती
जयपुर | आरपीसी ने मार्च पोलो सत्र के तहत खेले गए एग्जीबिशन मुकाबले में जयपुर टीम को 3-2 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए सिद्धांत शर्मा (-2), प्रताप कानोता (+2) और रवि राठौड़ (+5) ने एक-एक गोल किया। वहीं जयपुर टीम के दोनों गोल पद्मनाभ सिंह (+3) के नाम रहे। रविवार को खेले गए इस मैच के पहले चक्कर में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे चक्कर में पद्मनाभ ने गोल दागते हुए जयपुर को 1-0 से आगे कर दिया। तीसरे चक्कर में आरपीसी के प्रताप कानोता ने गोल दागते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसी चक्कर में पद्मनाभ ने अपना दूसरा गोल दागते हुए जयपुर को एक बार फिर बढ़त दिला दी। चौथे चक्कर में आरपीसी के सिद्धांत और रवि ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।